
ऑफिस में एसी की कूलिंग सही ना होने पर एडमिन को ईमेल कर शिकायत करने वाले हैं हम…
चिलचिलाती धूप में काला चश्मा, छाता और सनस्क्रीन लगाकर बाहर निकलने वाले हैं हम…
साल भर छोटी छोटी कमियों पर उनको लताड़ने वाले हैं हम…
और हाँ आज अपने ह्वाट्सऐप लिंक्डइन और सोशल मीडिया पर चमचमाते स्टेटस लगाने वाले हैं हम…
“अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएँ”…
अगर सच में देनी हो तो अपने आसपास किसी सीमेंट गोदाम या रेलवे साइडिंग हो आइएगा…
पचास पचास किलो के कट्टे अपने सर पर लादे…
चालीस डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी में उन्हें काम करता हुआ जब आप देखेंगे ना…
तो ज़िंदगी से शिकायतें कुछ कम हो चलेंगी…

एक उत्तर दें